भागलपुर : जंक्शन पर एयरपोर्ट की तरह यात्री सुविधा देने की कवायद शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट की तरह एक नंबर प्लेटफॉर्म पर लग्जरी लाउंज बनाया गया है। इसमें सभी तरह के यात्री मामूली शुल्क देकर ट्रेन का इंतजार और आराम कर सकते हैं। मंगलवार को प्रभारी डीआरएम पीके मिश्र ने लग्जरी लाउंज यात्रियों को सौंप दिया। इसका शुभारंभ डीआरएम ने चतुर्थवर्गीय कर्मी भरतरी पासवान से करवाया। नए लाउंज बनने के बाद यात्रियों को काफी राहत होगी।

नए लग्जरी लाउंज में 12ला गद्देदार सोफा और आराम करने वा कुर्सी लगाई गई है। यात्री को बैठने के लिए एक घंटे के लिए 30 रुपये और आराम करने के लिए 50 रुपये प्रति घंटा देना होगा। लाउंज में आने वाले यात्री रेलवे की ऐतिहासिक धरोहरों से भी रूबरू होंगे। यहां रेलवे के कई तस्वीरों को लगाया गया है।

दो अटैच बाथरूम और चार एसी है लाउंज में : लाउंज में ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को फ्रेश होने के लिए दो अटैच बाथरूम की भी व्यवस्था की गई है। चार बड़े एसी लगे हैं। जमालपुर टनल औश्र साहिबगंज का बंगला का चित्र लगाया गया है। 10 सीट बैठने और दो सोने के लिए व्यवस्था है।

यात्री सुविधाओं का लिया जायजा : प्रभारी डीआरएम ने स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधा का जायजा लिया। जहां कमी दिखी वहां अधिकारियों की खबर ली। शौचालय को खूबसूरत बनाने की बात कही। फस्र्ट क्लास वेटिंग हॉल से बेटिकट यात्रियों को बाहर किया। डीआरएम ने कहा कि स्टेशन को विकसित करने का मास्टर प्लान तैयार है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *