भागलपुर : मुख्य सचिव के निर्देश पर बुधवार को जिले के सभी 16 अंचलों के निरीक्षण में दो आईएएस संवर्ग के अधिकारियों ने भी जांच की। जगदीशपुर में डीएम और नाथनगर में डीडीसी ने अंचल का निरीक्षण किया। जगदीशपुर में भारी गड़बड़ी सामने आई। डीएम ने जगदीशपुर में म्यूटेशन के लंबित आवेदनों की जांच में पाया कि कई आवेदनों को अनावश्यक लंबित रखा गया है।

डीएम ने निष्पादित आवेदनों की जांच में पाया कि जिस आधार पर कई म्यूटेशन आवेदन रद्द किए गए, उसी आधार पर कुछ आवेदनों को स्वीकृत किया गया। इस संबंध में कारण पूछने पर राजस्व कर्मचारी अमरेंद्र कुमार अमर चुप्पी साध गए। उन्हें तत्काल सस्पेंड किया गया। डीएम ने अतिक्रमण मामलों की जांच में दो मामलों को लेकर सीओ कोर्ट की पंजी देखी। पंजी अपडेट नहीं था। इस पर प्रभारी प्रधान लिपिक विनोद कुमार से कारण पूछा गया। लेकिन वे जवाब नहीं दे पाए। उन्हें भी तत्क्षण निलंबित किया गया।

अधिक पैसे लेने के आरोप में सीएससी सेंटर पर होगा एफआईआर:

अंचलों में घोर अनियमितता पर ध्यान नहीं देने के आरोप में अंचलाधिकारी अशोक मंडल का वेतन रोका गया है। सीओ पर प्रपत्र क गठित करने का भी निर्णय लिया गया है। उन्हें स्पष्टीकरण भेजा जाएगा। डीएम ने डीसीएलआर को निर्देश दिया कि वे सीओ के पिछले दो माह के कामकाज की जांच करें। जांच में त्रुटि मिलने पर कार्रवाई की जाएगी और सरकार को अनुशंसा की जाएगी। डीएम ने अंचल कार्यालय में निजी लोगों द्वारा सरकारी रजिस्टर से छेड़छाड़ करने की शिकायत को गंभीरता से लिया।

उन्होंने सीओ को निर्देश दिया कि ऐसे लोगों को चिह्नित कर एफआईआर दर्ज कराएं। मौके पर डीएम को बलुआचक पंचायत की दो महिलाओं ने सीएससी सेंटर से आवेदन करने पर अधिक पैसा लेने की शिकायत की। डीएम ने बीडीओ को सीएससी सेंटर की जांच कर संचालक पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *