पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी के निधन पर संपूर्ण राष्ट्र शोक में डूबा है। राज्य भर में सात दिन का शोक मनाया जा रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी वह शख्सियत से जिनसे बिहार की राजनीति भी अछूती नहीं थी। बिहार में हो रहे राजनीतिक उतार चढ़ाव पर उनकी पैनी नजर रहती थी। इसी सिलसिले में उन्होंने एक बार तल्ख टिप्पणी कर यहां की सरकार को भी डांटा था।
Total Downloads: 86
27 जनवरी 2005 में बिहार विधानसभा के प्रचार के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी भागलपुर दौरे के दौरान पटना आए थे। उसी समय राजधानी के डीएवी और डीपीएस के छात्रों के अपहरण का मामला उछला हुआ था। दोनों छात्रों का नाम किसलय और दीपक था। किसलय डीपीएस और दीपक डीएवी का छात्र था।
उस समय राज्य में आरजेडी की सरकार थी। अपहरण जैसी वारदातें आए दिन सामने आ रही थीं। स्कूली छात्रों के अपहरण पर वाजपेयी जी गुस्सा हो गए। गुस्से में उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को डस्टबिन में डाल देना चाहिए। बिहार की विधि व्यवस्था से निराश होकर उन्होंने भागलपुर के अलावा सरकार को भी खूब सुनाया।

नहीं रहे मजबूत इरादों के ‘अटल’, बिहार में शोक की लहर
यहां तक कि वह भावुक भी हो गए। भावुक होकर उन्होंने कहा कि मेरे किसलय और दीपक कहां चले गए? मैं जानता हूं कि यहां अपहरण का धंधा जोरों पर चल रहा है। सरकार इनपर नकेल क्यों नहीं कस रही? सरकार को इस अपराध को रोकने लिए इस धंधे को बंद करना होगा।

