शुक्रवार को जिले में कोरोना के 86 संक्रमित पाये गये। इनमें से एक निजी अस्पताल की 69 साल की प्राचार्य समेत शहर क्षेत्र में 31 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। शुक्रवार को जिले के तीन कोरोना मरीज ठीक हो गये तो 455 कोरोना मरीज पूरी तरह से ठीक हो गये। इसके साथ ही जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 23587 पर पहुंच गयी। इनमें से अब तक 241 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है तो 21424 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 1922 पर आ गयी तो जिले में कोरोना से ठीक होने की दर (कोरोना रिकवरी रेट) बढ़कर 90.82 प्रतिशत पर पहुंच गया।

निजी स्कूल की प्रिसिंपल को हुआ कोरोना

सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि एक निजी स्कूल की 69 साल की महिला प्राचार्या कोरोना संक्रमित पायी गयी हैं। इसके अलावा भागलपुर शहर (मुहल्ले का नाम अज्ञात) में एक ही परिवार में 71 साल के बुजुर्ग उनकी 66 साल की पत्नी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं। इसके अलावा शहर में ही 30 व 43 साल का युवक और 62 व 70 साल के बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।

आदमपुर में चार तो हबीबपुर में पति-पत्नी को हुआ कोरोना

आदमपुर में 31 साल का युवक, 72 साल के बुजुर्ग, 22 साल की युवती व 28 साल की महिला को कोरोना हुआ है। हबीबपुर मुहल्ले में 38 साल का युवक व उसकी 35 साल की पत्नी कोरोना हुआ है। इशाकचक में 21 साल का युवक, 35 साल की महिला, कुतुबगंज में 23 व 22 साल का युवक, शुक्लाचक में 70 साल का बुजुर्ग व 38 साल युवक कोरोना पॉजिटिव हुआ है।

एक दर्जन मुहल्ले में एक-एक को हुआ कोरोना

बरारी में 27 साल की महिला, मायागंज मुहल्ले में 43 साल का युवक, सराय में 52 साल का अधेड़, छोटी खंजरपुर में 24 साल का युवक, शंकर टॉकीज के पास 45 साल का युवक, सिकंदरपुर में 71 साल की महिला बुजुर्ग, जज परिसर में 21 साल की युवती, विक्रमशिला कॉलोनी में 28 साल की महिला, बाटा गली में 33 साल का युवक, चुनिहारी टोला में 61 साल के बुजुर्ग, घंटाघर क्षेत्र में 40 साल की महिला व मोदीनगर में 39 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *