तातारपुर के गोलाघाट गढ़ैया मोहल्ले में पति से विवाद होने पर पति ने ब्लेड से अपना गला रेत लिया अौर अात्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में फूलचंद मंडल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पाकर तातारपुर इंस्पेक्टर एसपी सिंह अस्पताल पहुंच मामले की जांच की।
Total Downloads: 116
फूलचंद की प|ी उषा देवी ने पुलिस को बताया कि तीन मई को उनकी ननद का किसी ने अपहरण कर लिया है। अब तक वह नहीं मिली है। इस मामले में तातारपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पति ने बहन को खोजने के लिए पैसे मांगे।

इसी में विवाद हो गया अौर घर के बाहर जाकर फूलचंद ने गला ब्लेड से रेत लिया। प|ी का कहना है कि पति न उसे एक हजार रुपए रखने दिये थे। जबकि कुछ परिजनों का कहना है कि बहन के गायब होने पर फूलचंद को लोग दोष दे रहे थे। इसी ग्लानि में उसने अात्महत्या की कोशिश की।

