मारवाड़ी कॉलेज में छह महीने का जीएसटी का काेर्स 26 जून से शुरू होगा। इस सर्टिफिकेट काेर्स के लिए 15 मई से आवेदन लिया जाएगा।

प्रभारी प्राचार्य प्रो. एके श्रीवास्तव ने कहा कि कोर्स की फीस 20 हजार रुपए तय की गई है। नामांकन के लिए अावेदन 15 जून तक लिए जाएंगे अाैर 20 जून तक साक्षात्कार हाेगा। इसके अाधार पर 25 जून तक नामांकन होगा।

जीएसटी कोर्स में 12 मोड्यूल होंगे। कोर्स शुरू होने के तीन महीने बाद दो पेपर की परीक्षा होगी जबकि छह महीने के बाद अाैर दो पेपर की परीक्षा होगी। अभी इसमें नामांकन 40 सीटाें पर लिया जाएगा। मांग बढ़ेगी ताे सीटाें की संख्या बढ़ाई जाएगी। जीएसटी काेर्स में बीएससी और बीकॉम के छात्र नामांकन ले सकते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *