शहर के हृदय स्थल पर अवस्थित आरओबी 127 यानि रेल उल्टा पुल के गार्डर और स्ट्रक्चर को खींचकर सही स्थान पर ले जाने का काम शनिवार को नहीं हो पाया। हुआ यह कि गार्डर और स्ट्रक्चर को रॉलिंग गार्डर के सहारे विंच मशीन से खींचने का काम जैसे ही शुरू हुआ कि पुल के स्ट्रक्चर का एक भाग पास के एक मकान के छज्जा में अटक गया।

लेकिन स्थल पर मौजूद रेल अधिकारियों और संवेदक के अभियंता ने इस पर गौर नहीं किया तथा विंच मशीन से खींचने का काम शुरू करा दिया। स्ट्रक्चर के छज्जा में अटक जाने के बाद भी विंच मशीन से खींचने का काम जारी रहा जिससे विंच मशीन का लोहे का रोप टूट गया तथा इसका लोहे का हूक टूटकर नीचे पोर्टर रामचरित्र कुमार के कंधे पर गिर गया जिससे वह घायल हो गया तथा बांया हाथ टूट गया।

घायल का एनटीपीसी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेलवे अस्पताल जमालपुर रेफर कर दिया गया। उक्त पोर्टर बी जोन में कार्यरत है जो रतनपुर गांव का रहनेवाला है तथा चल रहे नन इंटरलॉकिंग के काम में कार्यरत था।हालांकि पुल का गार्डर और स्ट्रक्चर को खींचने के लिये शनिवार को छह घंटे का ब्लॉक लिया गया था लेकिन कार्य के दौरान ही घटना हो जाने के कारण तीन घंटे के बाद ब्लॉक वापस कर दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *