बेटी को सहपाठी के साथ जाते देख कर लड़की की मां और बहन ने बीच सड़क पर लड़के की धुनाई कर दी। घटना बुधवार सुबह घंटाघर चौक पर साई मंदिर के पास की है। लड़की मशाकचक की रहने वाली है, जबकि लड़का मुंदीचक का। दोनों शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में प्लस-टू में पढ़ते हैं। इनका कक्षा भी एक है। छात्रा अपने सहपाठी छात्र के साथ सुबह स्कूल जा रही थी। इस बात की जानकारी लड़की की मां और बड़ी बहन को मिली तो दोनों साई मंदिर के पास पहुंच गई। बेटी को उसके सहपाठी छात्र के साथ आते देख लड़की मां और बहन ने बीच सड़क पर लड़के की धुनाई कर दी।
Total Downloads: 102
सहपाठी की पिटाई देख छात्रा से रहा नहीं गया और उसने अपनी बहन को पीटना शुरू दिया। मां के साथ भी गुत्थम-गुत्थी करने लगी। लोग जमा हो गए और मजमा देखने लगे। तभी साई मंदिर के पास दुकान चलाने वाले आरएसएस के जुड़े महादेव रजक पहुंचे और सभी को अलग किया और अपनी दुकान में बैठाया। तब तक कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लड़की ने अपनी मां और बहन को बताया कि उक्त लड़के से उसकी सिर्फ दोस्ती है। कोई अफेयर नहीं है। सिर्फ शक आधार पर बीच सड़क पर ऐसे लड़के की पिटाई नहीं करनी चाहिए।
लड़की ने कहा कि वह अकेले स्कूल आती-जाती है। अगर साथ में उसका कोई लड़का दोस्त आता-जाता है तो इसमें क्या बुराई है। कई बार मां और दीदी को स्कूल छोड़ने के लिए साथ आने को कहा, लेकिन कोई नहीं आई। तब सहपाठी के साथ आने-जाने लगे, ताकि सुरक्षित स्कूल और घर पहुंच सकूं। हालांकि इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं कराया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर घर भेज दिया।

