भागलपुर : मैटिक और इंटर की प्रायोगिक परीक्षा के लिए तिथि की घोषणा कर दी गई है। इंटर की प्रायोगिक परीक्षा 10 से 21 जनवरी तक होगी। सभी परीक्षार्थी गृह परीक्षा केंद्र पर ही परीक्षा देंगे। इसके लिए जिले में 72 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 42 हजार बच्चे इंटर की परीक्षा देंगे।

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2020 के कला, विज्ञान, वाणिज्य व व्यवसायिक पाठ्यक्रम की प्रायोगिक परीक्षा के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने केंद्राधीक्षकों की नियुक्ति का निर्देश जारी किया है। संबंधित स्कूलों में इसके लिए सूचना चस्पा करने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि प्राचार्यो को जिला शिक्षा कार्यालय से उत्तर पुस्तिका व ओएमआर शीट प्राप्त करने को निर्देश दिया गया है।

मैटिक की प्रायोगिक परीक्षा 20 से शुरू : इधर, मैटिक की परीक्षा में शामिल होने वाले 49700 छात्र-छात्रओं की प्रायोगिक परीक्षा 20 से 22 जनवरी तक होगी। परीक्षा समिति ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को इसके लिए दिशा-निर्देश दिया है। मैटिक के परीक्षार्थी विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, प्रोजेक्ट वर्क व एच्छिक विषय गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य व ललित कला की प्रायोगिक परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षार्थी अपने संबंधित स्कूल में ही प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होंगे ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *