भागलपुर। शादी के मंडप से किन्हीं ज्वलंत कारणों से अमूमन लड़कियों को भागने का ही मामला सामने आता रहा है, लेकिन जोगसर थानाक्षेत्र में दूल्हा ही फरार हो गया। वार्ड संख्या 21 के डीएन सिंह घाट रोड में हैरान करने वाली घटना सामने आई। विवाह के मंडप पर जब शादी की तैयारी हो रही थी, तभी दूल्हा फरार हो गया। 


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

लड़के-लड़की में पांच साल से प्रेम संबंध था। दूल्हे के ऐन मौके पर मंडप से भाग जाने की घटना से दोनों परिवार में छाने वाली खुशी सहसा गम में बदल गई। खुशी का माहौल ही खत्म हो गया। डीएन सिंह रोड की रहने वाली लड़की मधेपुरा के चौसा गांव के रहने वाले युवक से प्यार करती थी। 

दोनों इंटरनेट मीडिया के फेसबुक पर 2021 में एक-दूसरे के नजदीक आए फिर उनके बीच का प्रेम गहराता चला गया। दोनों एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खाने लगे। फिर शादी करने का फैसला ले लिया। एक जून 2025 की तिथि शादी के लिए तय कर सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। 

यह विडियो भी देखें

मंडप सज गया, अपने परिचित, रिश्तेदार और पड़ोसी सभी होने वाली शादी की दावत उड़ा चुके थे। बैंड-बाजा-डीजे सब तैयार था। जब युवती शादी की रस्म के लिए सजधज कर मंडप पर पहुंची तो दूल्हा वहां मौजूद ही नहीं था। अचानक वह गायब हो गया था। 

दूल्हे के दोस्त अमित ने आकर जब पूछा कि लड़का कहां है इस सवाल के बाद लोगों ने लड़के को कॉल करना शुरू कर दिया, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था। फिर मंडप में अफरातफरी मच गई। कई घंटे बाद जब लड़के का मोबाइल ऑन हुआ, तो उसने दावा किया कि उसका अपहरण कर लिया गया था। 

युवती ने लोगों को बताया कि वह एक-दूसरे को पांच साल से प्रेम कर रहे थे। साथ जीने-मरने की कसम खाया करते थे। मुझे विश्वास था कि वह मुझे अपना बनाएगा, लेकिन शादी के दिन ही वह भाग गया। वह उसके बिना नहीं रह सकती ऐसा भी कहा। इसलिए शादी का फैसला लिया था। शादी की तय तिथि के दूसरे दिन सुबह आठ बजे दूल्हा वार्ड नंबर 21 स्थित अपने घर लौटा। मोहल्ले के लोगों ने उसे घर लिया। 

उससे सवाल करने लगे कि ऐसा क्यों कर लिया। लड़की वालों की सारी तैयारी पर उसने बज्र पात कर दिया था। तब लड़के ने लोगों को कहा कि अब भविष्य में ऐसी गलती न हीं करेगा। जब लोगों ने कहा कि जब लड़की का साथ छोड़ तुम मंडप से भाग निकले तब भविष्य में उसका साथ क्या निभा पाओगे, लेकिन लड़के को अपने किये पर पछतावा होने लगा। 

उसने भराेसा दिया कि अब वह सारी जिंदगी उसी के साथ रहेगा जिससे वह प्यार करता है। वार्ड संख्या 21 के पार्षद संजय सिन्हा ने मामले में पहल करते हुए लोगों की रजामंदी से लड़के के मां-पिता को बुलाया। लड़के की मौजूदगी में मां-बाप को बुलाने को कहा गया। मंगलवार को बूढ़ानाथ मंदिर में समाज के लोगों के समक्ष दोनों का विवाह कराए जाने की बात कही।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet