प्यार में क्या क्या दिन देखने पड़ते हैं इसका बड़ा भयावह चेहरा गोड्डा में देखने को मिल रहा है. जहां पत्नी और बच्चे को लेने आये पति को ससुरालवालों ने पीटकर अधमरा कर दिया. पति भागलपुर में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है.

जब किसी को किसी से प्यार होता है तो फिर कहां कोई जाति धर्म आड़े आता है. कुछ ऐसा ही आज से 9 साल पहले दिल्ली के संजीव संजीव कुमार के साथ हुआ. उसने एक मुस्लिम लड़की से प्यार किया फिर शादी की और फिर उनका एक बेटा भी हुआ। बच्चे का दिल्ली एक निजी विद्यालय में दाखिला करा दिया. प्यार संग परिवार की गाड़ी बड़े सही से सबकुछ ठीक-ठाक चल रही थी.

इसी दौरान पत्नी के मन में लगा कि क्यों नहीं इतने दिन हो गए अब एक बार पिता के घर चला जाय और फिर पत्नी की जिद के आगे संजीव अपने बच्चे के साथ ससुराल मुफसिल थाना क्षेत्र के रानीडीह पहुंच गया. लेकिन जब कुछ दिन बाद वापस लेने आया पत्नी जाने को तैयार ही नहीं थी. पत्नी कहने लगी तुम हिन्दू हो मैं मुसलमान हूं, तुम्हारे साथ नहीं जा सकती. ये सब शादी के नौ साल बाद हो रहा था.

संजीव पिछली बार तीन माह पूर्व वापस पत्नी को लेने आए. बीस दिन तक आरजू मिन्नत किया लेकिन पत्नी वापस नहीं गयी और फिर इसकी सूचना पुलिस को दी और वो थक हार कर दिल्ली चला गया. पिछले तीन महीनों में कई बार पति पत्नी के बीच बात हुई, पति संजीव बार-बार कहता रहा तुम्हारे बगैर नहीं रह सकता, बाबू के साथ आ जाओ, लेकिन पत्नी की जिद तुम मुसलमान बन जाओ, तुम खतना करवा लो. दोनों बातो में एक दूसरे के प्रति प्यार भी साफ देखा जा सकता है.

पत्नी ने पति को अपने मायके बुलाया लेकिन यहां उसका जो हस्र हुआ उसने सपने में भी नहीं सोचा था लड़के वाले के अनुसार अब पत्नी बच्चे के पति संग निकलने वाली थी कि लड़की के घरवालो ने संजीव को बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया. फिलहाल गंभीर हालात में बेहोशी में उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया है. पुलिस मामले को दर्ज कर दोषी ब्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है. एसपी राजीव रंजन ने कहा कि ये प्रेमप्रसंग से जुड़ा मामला है, वहीं मारपीट करने वालों विरूद्ध कर्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *