आरजेडी ने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जेएनयू में पहली बार छात्र संघ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. छात्र राजद की ओर से अध्यक्ष पद के लिए एआईएसएफ के पूर्व नेता और जेएनयू से सामाजिक विज्ञान संस्थान से पीएचडी कर रहे जयंत जिज्ञासु होंगे.
Total Downloads: 354
14 सितंबर को जेएनयू में छात्रसंघ चुनाव होना है. इसके लिए आरजेडी की तरफ से अध्यक्ष पर के लिए जयंत जिज्ञासु चुनावी मैदान में होगें. इसको लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें हरी झंडी भी दे दी है. बता दें कि जयंत जिज्ञासु बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले हैं. जयंत आईआईएमसी से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री प्राप्त करने के बाद जेएनयू से पीएचडी कर रहे हैं.


इससे पहले जयंत जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर गंभीर आरोप लगाकर चर्चा में आए थे. कन्हैया के साथी माने जाने वाले जयंत जिज्ञासु ने एआईएसएफ और कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा देते हुए कन्हैया पर धोखा देने, झूठ बोलने और जातिवादी होने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे

