भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 80 पर बुधवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी. कहलगांव अनुमंडल पुलिस अधिकारी दिलनवाज अहमद ने बताया कि मृतक का नाम अजीत कुमार (17) है. जो, कि पीरपैंती थाना अंतर्गत कुचबन्ना गांव का निवासी था.
Total Downloads: 360
उन्होंने बताया कि इस हादसे के विरोध में सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने गयी पुलिस पर उग्र लोगों ने हमला कर दिया जिसमें पीरपैंती के अंचल आरक्षी निरीक्षक कुणाल आनंद चक्रवर्ती समेत कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गये.


अहमद ने बताया कि गंभीर रूप से घायल अधिकारी को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. बाकी अन्य पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए पीरपैंती रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अहमद ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को छोड़कर फरार हो गया. पुलिस द्वारा ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

