सूरज की तपिश और कम आर्द्रता से अब दिन में गर्मी बेतहाशा हो रही है। रात भी गर्म होने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार एवं मंगलवार को गर्मी ऐसे ही रहेगी लेकिन बुधवार को मौसम का मिजाज बदलेगा। इस दौरान धूल भरी आंधी के साथ-साथ हल्की बारिश की संभावना है।

रविवार की अलसुबह तीन बजे के करीब हल्की बूंदाबांदी हुई। सबौर मौसम विभाग के पैमाने पर दो मिमी बारिश दर्ज की गयी। हालांकि इस बारिश से रविवार के सेहत पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ा। बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान दिन में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट तो रात के तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो गयी।

रविवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह साढ़े आठ बजे 78 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक घटकर 65 प्रतिशत पर आ गयी जबकि दिनभर दो किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पूर्वी हवा बही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *