नवगछिया : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने नई सुरुआत और नई महागठबंधन की सरकार गठन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बधाई देते हुए कहा कि नीतीश-तेजस्वी के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार जनता के उम्मीदों पर खड़ा उतरेगी और बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों का सर्वांगीण विकास होगा।

श्री यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनने से नफरत और विभाजनकारी राजनीति करने वाली भाजपा से बिहार की जनता को मुक्ति मिल गई। बिहार की यह नई राजनीति पूरे देश को नई दिशा देगा। केंद्र की मोदी सरकार ने हमेशा से बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया है।

जिसके कारण बिहार का विकास अवरुद्ध हो गया है। केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण ही महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। आजादी के बाद इतनी महंगाई और बेरोजगारी किसी के सरकार में नहीं थी। भाजपा लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने में जुटी हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *