प्रखंड के झंडापुर स्टेट बैंक से शुक्रवार को रुपये निकालकर घर जा युवक के हाथों से रुपये से भरा थैला बदमाशों ने उड़ाया। पीड़ित युवक नारायणपुर प्रखंड के गनौल गांव के वार्ड नंबर छह के रहनेवाले सेवानिवृत्त शिक्षक स्व. बालेश्वर ठाकुर का 38 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार है।
Total Downloads: 385
वह झंडापुर स्टेट बैंक शाखा से पिता के पेंशन का 33 हजार हजार रुपये निकाल कर बैंक से पैदल इमली चौक पर पहुंच कर गाड़ी का इंतजार कर रहा था। इसी बीच एक काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक ने उसके हाथ से थैला छीनकर एनएच 31 की तरफ तेजी से भाग गया।

घटना चार बजे के करीब की बताई जा रही है। उसके बाद पीड़ित युवक ने झंडापुर ओपी में आकर लूट की घटना की सूचना ओपी प्रभारी पंकज कुमार को दी। सूचना पर पुलिस हरकत में आई और बदमाशों के भागने की तरफ छापेमारी शुरू कर दी है। पीड़ित युवक ने बदमाशों के हुलिया के बारे में बताया पुलिस को बताया। पुलिस पड़ताल कर रही है।

