सहरसा-पूर्णिया अप-डाउन सवारी गाड़ी सात अक्टूबर से नए समय पर चलेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि तकनीकी कारणों से ट्रेन परिचालन का समय बदला गया है।

उन्होंने कहा कि सात अक्टूबर से पूर्णिया-सहरसा सवारी गाड़ी 55571 सुबह 10.25 की बजाय दिन के 11 बजे खुलकर दोपहर 3.05 बजे सहरसा पहुंचेगी। पूर्णिया-सहरसा सवारी गाड़ी 55583 रात 7.15 की जगह रात 8.15 बजे खुलकर रात 12.15 बजे सहरसा पहुंचेगी। सहरसा-पूर्णिया सवारी गाड़ी 55584 दोपहर 2.35 की बजाय दोपहर 3.50 बजे सहरसा से खुलकर देर शाम साढ़े सात बजे पूर्णिया स्टेशन पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि सहरसा-पूर्णिया सवारी गाड़ी-55572 के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वह पूर्व की तरह सुबह 5.45 बजे सहरसा से खुलकर सुबह 9.04 बजे पूर्णिया पहुंचेगी।

6 और जगहों पर रुकेगी सवारी गाड़ी : अभी सहरसा-पूर्णिया सवारी गाड़ी का स्टॉपेज 13 स्टेशन और हाल्ट पर है। सात अक्टूबर से 6 और हाल्ट पर सवारी गाड़ी रुकेगी। सीपीआरओ ने बताया कि सात अक्टूबर से पूर्णिया-सहरसा के बीच अलीनगर टोला, सरसी, हरपट्टी टोला, रुपौली हाल्ट, दीनापट्टी हाल्ट और भैरो पट्टी हाल्ट पर भी ट्रेन रुकेगी। ट्रेन का ठहराव एक से दो मिनट का दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *