नवगछिया : बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के सचिव सह सेवार्थ नवगछिया के संयुक्त सचिव सह समाजसेवी विष्णु कुमार साह का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया । उनके निधन होने पर नवगछिया के लोगों ने शोक व्यक्त किया। वे बहुत ही मिलनसार स्वभाव के थे हर लोग इस घटना से दुखी है जो उन्हें जानते थे, युवा वर्ग के लिए आज अपूर्ण क्षति हुई है वे नवगछिया बाजार के सबसे पुराने जिमनास्टिक थे आज भी उनके कई स्टूडेंट है और सबो के चाहते बने रहते थे नवगछिया के कई संस्था से जुड़े थे उनमे उनका मह्र्त्पूर्ण योगदान था याद रखेगा नवगछिया….  खेल संघ के संयोजक सह ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद ने कहा कि मिलनसार एवं समाजसेवी छोटे भाई बिष्णू के सामाजिक कार्यो को भुलाया नही जा सकता है।

बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने बाताया कि विष्णु जी सरल और सहज स्वभाव के थे उनके समाजिक एवं धार्मिक कार्यों को कभी भुला नहीं जा सकता है। उनका निधन अपूर्णीय क्षति है। पंकज भारती ने बताया की चार फरवरी को अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए भागलपुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहां स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्होंने सिलीगुड़ी ले जाया गया। वहां से फिर उन्हें कलकत्ता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें एक लड़का एक लड़की है। वह अपने पांच भाइयों में तीसरे नवर पर थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *