अमेरिका का ह्यूस्टन शहर रविवार को अभूतपूर्व समारोह का गवाह बना। ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक-दूसरे को सच्चा दोस्त और सहयोगी बताया। ट्रंप ने इस्लामिक आतंकवाद से मिलकर लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि दहशतगर्दों के खात्मे के लिए दोनों देशों को अपनी सीमाओं की सुरक्षा कड़ी करनी होगी।
आगे क्या

इतिहास बनते देख रही दुनिया: कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारों लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच ट्रंप का अभूतपूर्व अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आज दो बड़े लोकतंत्र की दोस्ती का दिन है। आज इतिहास बनते पूरी दुनिया देख रही है। मुझे 2017 में ट्रंप ने अपने परिवार से मिलाया था। व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप भारतीयों के सच्चे दोस्त हैं।

ट्रंप बोले-रोमांचित हूं: सम्मान से अभिभूत राष्ट्रपति ट्रंप बोले, ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में आकर रोमांचित हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ हूं। अमेरिका में रहने वाले भारतीयों पर हमें गर्व है। हमारा साझा सपना व उज्ज्वल भविष्य है। आज भारत और अमेरिका के रिश्ते पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत हैं। मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली बन रहा है। वह शानदार काम कर रहे हैं। उन्होंने 30 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। 1.4 करोड़ लोग मध्यम वर्ग से ऊपर उठे हैं। मोदी के नेतृत्व में दुनिया एक मजबूत भारत देख रही है।

नई रक्षा साझेदारी पर काम होगा: ट्रंप ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच नई रक्षा साझेदारी पर काम होगा। भारत के साथ मिलकर इस्लामिक आतंकवाद से लड़ेंगे। आंतकवाद से निर्दोष लोगों को हम मिलकर बचाएंगे। दोनों देश सीमा सुरक्षा के लिए साथ काम करेंगे। अवैध प्रवासी हमें बिल्कुल स्वीकर नहीं है।

विशेष कवरेज

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, मैं भरोसेमंद दोस्त भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं। कुछ महीने पहले भारत में चुनाव हुए और लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पार्टी के लिए मतदान किया। मैं उन्हें बधाई देता हूं, प्रधानमंत्री को जन्मदिन की भी बधाई।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगले साल एनबीए बास्केटबॉल खेल देखने के लिए हजारों लोग मुंबई में जुटेंगे। क्या प्रधानमंत्री मैं आमंत्रित हूं? अगर आप बुलाएंगे तो मैं आ सकता हूं। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप को मुंबई आने का न्योता दे दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अबकी बार मोदी सरकार के अपने चुनावी नारे की तर्ज पर अमेरिका में भी ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ का नारा दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा, जिनसे अपना देश नहीं संभल रहा उन्हें अनुच्छेद 370 से दिक्कत हो रही है। आतंक को पालने पोसने में ऐसे देशों की पहचान उजागर है। ये वही देश हैं जहां से निकले आतंकियों ने अमेरिका में हमला किया।

23 सितंबर: जलवायु सम्मेलन में संबोधन। दुनियाभर के नेताओं से मिलकर आतंकवाद पर चर्चा करेंगे। 24 सितंबर: गेट्स फाउंडेशन की ओर से प्रधानमंत्री को ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। 25 सितंबर: ट्रंप से मुलाकात 27 सितंबर: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 47वें सत्र को संबोधित करेंगे इमरान से आज मिलेंगे ट्रंप पाक प्रधानमंत्री इमरान खान सोमवार को राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इमरान न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *