भागलपुर : रेलवे ने नए साल पर मामूली किराया बढ़ाकर यात्रियों को हल्का झटका दिया है। मंगलवार की रात 12 बजे के बाद से जनरल, स्लीपर और एसी क्लास में सफर करने वालों को ज्यादा पैसे देने होंगे। जनरल में एक, स्लीपर में दो और एसी क्लास में चार पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया में इजाफा किया है। वहीं, मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।
Total Downloads: 377
दरअसल, हाल के वर्षो में रेलवे की ओर से ऑफ बोर्ड और ऑन बोर्ड के तहत कई काम किए गए हैं। देश के रेलवे स्टेशनों का लुक बदला गया है। वहीं, कई जगह काम चल रहे हैं। लगभग सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों को एलएचबी रैक में परिवर्तित कर दिया गया है। इस कारण रेलवे ने किराये में मामूली बढ़ोतरी की है। वर्ष 2014-15 के बाद रेल किराया में यह बढ़ोतरी होगी।
पहले आरक्षण करा चुके यात्रियों को नहीं लगा शुल्क : जिन रेल यात्रियों ने 2020 का आरक्षण टिकट पहले कटाया है, उनसे किसी तरह का अतिरिक्त किराया नहीं लिया जाएगा। रेलवे का साफ कहना है कि इस मामूली वृद्धि से यात्रियों पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा। रेलवे ने बताया कि 66 फीसद यात्री एमसटी के साथ सफर करते हैं। ऐसे में इसमें कोई किराया नहीं बढ़ाया गया है।

ट्रेनों के किराये में मामूली इजाफा हुआ है। हर क्लास में किलोमीटर के हिसाब से पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इससे यात्रियों को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। एमसटी में वृद्धि नहीं हुई है।
विक्रमशिला में स्लीपर 24 और एसी 48 रुपये महंगा
सभी क्लास में किराया बढ़ने के कारण भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस के किराया जनरल में 12, स्लीपर में 24 और एसी में 48 रुपये तक महंगा हो गया है।

