विक्रमशिला सेतु पर रविवार को चार घंटे जाम लगा रहा। इसके कारण लोगों को परेशानी हुई। दोपहर दो बजे सेतु पर ट्रक खराब होने के कारण यातायात बाधित हो गई। इसी बीच आगे निकलने की होड़ में पांच-छह वाहनों के ओवरटेक करने से जाम की समस्या को और गंभीर बना दिया। सेतु से नवगछिया जीरोमाइल तक पहुंच पथ पर जाम लग गया।
Total Downloads: 116
सूचना मिलने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर बलों के साथ सेतु पर पहुंचे। शाम पांच बजे क्रेन से खराब ट्रक को हटाया गया। ओवरटेक करने वाले वाहनों को लाइन में लगाया गया। इसके बाद वन-वे कर वाहनों का परिचालन शुरू किया गया।

शाम छह बजे के बाद सेतु पर वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ। डीएसपी (ट्रैफिक) रत्न किशोर झा ने कहा कि कार और ऑटो के ओवरटेक करने के कारण गाड़ियों की तीन लाइनें बनने से जाम की समस्या गंभीर हुई। ओवरटेक करने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

