विक्रमशिला सेतु पर मरम्मत के छठे दिन पाया संख्या तीन के नीचे दरारों में ग्राउंटिंग भरने का काम किया गया। हालांकि पाया संख्या दो और तीन के क्षतिग्रस्त एक्सपेंशन ज्वाइंट को तोड़ कर निकालने में ठेका एजेंसी ने सफलता हासिल की है, लेकिन अब दोनों एक्सपेंशन ज्वाइंट निकालने के बाद पुल का स्लैब टूटे बॉल-बियरिंग पर टिका है। छठे दिन सेतु पर पैदल आने-जाने वालों की मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिक भीड़ रही। पुल की कनेक्टिविटी दूसरे स्पेन के साथ नहीं है। स्पेंडेड स्पेन केवल चारों सेंटर के क्षतिग्रस्त बॉल-बियरिंग पर टिका है। स्पेन फ्री होने से यह कंपन कर रहा है। सेतु के नीचे केमिकल मिक्स कर दरारें भरने के कार्य में बहुत परेशानी आ रही है। सेतु पर जब तक एक्सपेंशन ज्वाइंट पार्ट को एक दूसरे स्पेन से जोड़ा नहीं जाता है तब तक खतरा बना रहेगा। सेतु के नीचे ग्राउंटिंग भरने के साथ-साथ कार्बन प्लेट चिपकाने का कार्य भी शुरू हो गया है। पांच अक्टूबर से स्पेंडेड स्पेन को हाइड्रोलिक जैक पर उठाया जाएगा। इसके बाद बॉल-बियरिंग बदले जाएंगे। 6 अक्टूबर तक सभी बॉल-बियरिंग बदल दिए जाएंगे। 7 और 8 अक्टूबर को दोनों ओर पर नए एक्सपेंशन ज्वाइंट लगाएं जाएंगे। इसके बाद ढलाई होगी। उसके बाद सात दिनों तक इसके जमने के बाद लोड टेस्ट के बाद ही पुल निर्माण निगम को हैंडओवर किया जाएगा।

विक्रमशिला सेतु पर चल रहे काम के चलते मरीजों को सौ मीटर स्ट्रेचर पर पार कराया गया।

पैदल चलने में भी लोगों को रखनी होगी सावधानी

सेतु पर दोनों एक्सपेंशन ज्वाइंट निकालने के बाद पुल का स्लैब टूटे बॉल-बियरिंग पर टिका है। इसलिए जब तक एक्सपेंशन ज्वाइंट पार्ट को एक दूसरे स्पेन से जोड़ा नहीं जाता है तब तक सेतु पर पैदल चलने वाले यात्रियों को भी सावधानी रखनी होगी। कार्य के वक्त एक तो पैदल यात्रियों की संख्या एक साथ अधिक आ- जा रही है। उपर से कार्य के वक्त जनरेटर का शुरू होना। स्पेंडेड स्पेन केवल चारों सेंटर के क्षतिग्रस्त बॉल-बियरिंग पर है और स्पेन फ्री होने से यह कंपन कर रहा है।

एक्सपेंशन ज्वाइंट निकालने के लिए खोदा गया स्लैब और पैदल आवागमन के लिए वन-वे का छोड़ा गया रास्ता।

50 प्रतिशित दरार भरने का कार्य हो चुका है पूरा

रोहरा रीबिल्ड, प्रोजेक्ट साइट इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि विक्रमशिला सेतु पर मरम्मत के छठे दिन पुल के नीचे दरारों में ग्राउंटिंग भरने का कार्य 50 प्रतिशित पूरा हो चुका है। आज दरारों में ग्राउंटिंग भरने के साथ-साथ कार्बन प्लेट भी चिपकाए गए है। दोनों एक्सपेंशन ज्वाइंट को सफलापूर्वक अगल कर दिया गया। पांच अक्टूबर से स्पेंडेड स्पेन को हाइड्रोलिक जैक पर उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रियों को भी सावधान किया गया।

दर्द से कहराती रही गर्भवती महिला

पुल बंद होने बाद बड़े वाहनों को रोकने के लिए सेतु के दोनों तरफ बेरिकेड्स लगाए है। लेकिन प्रशासन की तरफ से मरीजों के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं है। बुधवार को गर्भवती महिला पुल पर दर्द से कहराने लगी। हालांकि उसके साथ उनके परिजन भी थे और किसी तरह से सेतु पर कार्य करने वाले जगह से कंधे पर टांग कर दूसरी छोर ले गए। वे पूर्णिया से भागलपुर अपने मायका आ रही थी। दूसरी छोर आने के बाद पहले तो उसे किसी तरह ट्रायल साइकिल पर सवार किया उसे बाद ओटो पर सवार किया। हालांकि कई मरीजों को स्ट्रेचर व व्हील चेयर पर भी ले जाया गया।

सेतु पर बुधवार को मरम्मत कार्य के चलते गर्भवती महिला को ट्राइसाइकिल के सहारे ले जाते परिजन।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *