भागलपुर लाेकसभा सीट जदयू के खाते में जाने व पूर्व सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन का टिकट कटने का मामला राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बना हुअा है। यहां तक कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी से भी इंटरव्यू में इसपर सवाल पूछे जा रहे हैं। पीएम माेदी से एक टीवी चैनल ने शुक्रवार काे सवाल पूछा कि भाजपा का साॅफ्ट मुस्लिम चेहरा कहे जाने वाले शाहनवाज पिछले चुनाव में बुलाे मंडल से 9485 वाेट से हारे थे, फिर भी उन्हें टिकट क्याें नहीं मिला।
Total Downloads: 116
इस पर पीएम ने जबाव दिया है कि गठबंधन में सीट शेयरिंग की वजह से शाहनवाज काे टिकट नहीं मिल सका। गठबंधन के अपने समझाैते हाेते हैं, उसमें किसी व्यक्ति का कारण थाेड़ा हाेता है, किसी व्यक्ति के लिए सीट इधर-उधर नहीं जाती है।

पीएम के इस बयान से स्थानीय कार्यकर्ताअाें में काे कहने काे फिलहाल कुछ नहीं बचा है। उनका मानना है कि जब पीएम खुद एेसा कह रहे हैं ताे वे क्या कहें। बता दें कि शाहनवाज ने 23 मार्च काे ट्वीट कर कहा था कि गठबंधन में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने मेरी सीट समेत छह सीटें ले ली हैं पर मैं बिना चुनाव लड़े पार्टी के लिए काम करूंगा। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार का बयान अाया था कि शाहनवाज भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से पूछें कि उनकी टिकट क्याें कटी।

