गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई स्कूलों में प्रभातफेरी की गई और गांधी कथा वाचन हुआ।सरकारी हाई स्कूलों और इंटर स्कूलों में मंगलवार को शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को इसकी तैयारी कराई गई थी। इन स्कूलों में सुबह ही छात्र पहुंच गए थे।

कई स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गई तो कई स्कूलों में उपस्थिति कम होने के कारण प्रभात फेरी नहीं हुई।बच्चों ने हर जगह गांधी कथा वाचन किए। इसमें प्राथमिक स्कूलों में बापू की पांती किताब से कथा वाचन किया गया। वहीं हाई स्कूलों और इंटर स्कूलों में ‘एक था मोहन’ पुस्तक का पाठ हुआ।

इसके बाद जिला स्कूल सहित कुछ स्कूलों में पेंटिंग सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुस्लिम इंटर स्कूल में एनसीसी के बच्चों ने भाग लिया। वहां पर पौधारोपण भी किया गया। हालांकि सबौर, सुल्तानगंज, इस्माइलपुर, रंगरा के कई स्कूलों में बाढ़ का पानी होने के कारण वहां कार्यक्रम नहीं आयोजित किए गए। उन्हें इस कार्यक्रम से छूट दी गई थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *