केंद्र सरकार ने शनिवार को एक से 30 जून तक के लिए लॉकडाउन के पांचवे चरण का ऐलान कर दिया। हालांकि, कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में आठ जून से कई अन्य रियायतें लागू होंगी। धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल, होटल-रेस्तरां आठ जून से खुल सकेंगे।

अनलॉक-1 से लॉकडाउन खत्म करने का आगाज : गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन खत्म करने की शुरुआत भी कर दी है, जो तीन चरणों में पूरा होगा। आठ जून से शुरू होने वाले पहले चरण को अनलॉक-1 नाम दिया गया है। इसमें शॉपिंग मॉल, होटल-रेस्तरां, मंदिर-मस्जिद, गुरुद्वारा आदि खुलेंगे।

दूसरा चरण जुलाई में :पहले से प्रतिबंधित अन्य गतिविधियां दूसरे और तीसरे चरण में खुलेंगी। अनलॉक-2 जुलाई से शुरू होगा, जबकि तीसरे चरण की तिथि तय नहीं है।

कंटेनमेंट जोन में 30 तक पाबंदी : कोरोना के बड़े केंद्र बन चुके कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक नियमों में और सख्ती की जाएगी। कंटेनमेंट जोन जिलाधिकारी तय करेंगे।

पंजाब, बंगाल, मध्य प्रदेश ने मियाद बढ़ाई : इस बीच पंजाब ने लॉकडाउन की अवधि 30 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश ने कुछ छूट तथा शर्तों के साथ बंद की मियाद 15 जून तक बढ़ाई है। छूट का ऐलान

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *