नवगछिया : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अवर सचिव भीसी चौधरी ने जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा की। चौधरी ने कहा कि एक जनवरी के बाद जन्म लिए बच्चे व प्रसूताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। अवर सचिव ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को अधिक से अधिक प्रसूताओं का पंजीयन कराने का निर्देश दिया है।
Total Downloads: 337
गर्भवती महिलाओं को सरकारी राशि का लाभ केंद्र सरकार देगी और छह हजार की राशि उन्हें तीन किश्तों में मिलेगी। अवर सचिव शनिवार को जिला परिषद सभागार में जिले के बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों व महिला पर्यवेक्षिकाओं की बैठक में बोल रहे थे।

इसके पूर्व जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस गीतांजलि प्रसाद ने अवर सचिव का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर इस योजना का लाभ देय होगा। जिसके तहत फार्म ए,बी और सी भरा जाएगा। इसकी इंट्री भारत सरकार के वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। डीपीओ ने बताया कि जिले में लगभग 745 लाभार्थियों की सूचना अपलोड किया गया है।
लाभार्थी
बिहपुर-49,
गोपालपुर-71,
गोराडीह -17,
इस्माइलपुर-12
जगदीशपुर-49
खरीक-41
नाथनगर-44
नवगछिया -55
पीरपैंती-22
रंगरा चौक-39
सबौर-3
शाहकुंड-12
सन्हौला- 97
सुल्तानगंज-106
शहरी क्षेत्र- 49

