नवगछिया: गुप्त सूचना के आधार पर खरीक थाना अंतर्गत काजी कोरिया वार्ड नंबर 4 में एक व्यक्ति के द्वारा शराब की बिक्री की जा रही थी। गुप्त सूचना के आलोक में मधनिषेध नवगछिया थाना प्रभारी पिंटू कुमार के नेतृत्व में सहायक अवर निरीक्षक दिवाकर कुमार गौतम, मधनिषेध सिपाही एवं रूपम कुमारी सहायक अवर निरीक्षक के द्वारा छापामारी की गई।

छापामारी के दौरान पुलिस गाड़ी को देखकर एक व्यक्ति प्लास्टिक के बोरे को अपने हाथ में लिए हुए भागने लगा, भागते हुए व्यक्ति को छापामार दल में शामिल सदस्यों द्वारा पकड़ लिया गया।

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सुजीत कुमार, पिता टुनटुन मंडल साकिन-काजी कोरिया वार्ड नंबर 4, थाना खरीफ, जिला भागलपुर बताया, सुजीत कुमार के पास से 12 लीटर अवैध चूलाई शराब बरामद हुआ है। अभियुक्त को विधिवत जब्ती सूची बनाकर गिरफ्तार किया गया है l

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *