नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया काली मंदिर के आगे मौजमा मोड़ गंगा किनारे बाँध पर लगभग पंन्द्रह दिनों से लाल रंग की लावारिश पल्सर मोटरसाइकिल परी है जिसपर अभीतक पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया है लोगों की मानें तो पंन्द्रह दिन पूर्व देर रात को शराब के नशे में धुत तीन व्यक्ति उस मोटरसाइकिल से जा रहा था.

मोटरसाइकिल की गति तेज होने से मोटरसाइकिल दुर्घटना ग्रस्त हो गया था. मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने पर तीनों उसे वहीं छोड़कर ज़ख़्मी हालत में फरार हो गया.

उस रास्ते से स्थानीय पुलिस की गश्ती बराबर होती है लेकिन मोटरसाइकिल के बारे में कोई जानकारी नहीं लिया गया है कि किसी ने बाइक को छोड़ा है या सही में उस जगह उस मोटरसाइकिल से दुर्घटना हुआ है. यह तो पुलिसिया जांच में पता चलेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *