नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल चौक के पास मिर्च लदी अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकल चालक की मौत मौके पर ही हो गयी वही मोटरसाइकल पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल है.

घटना सोमवार की देर शाम की है जब मिर्च लोड कर ट्रक यूपी 58 टी 5275 भगालपुर की और से नवगछिया हाइवे की और आ रही थी इसी दौरान नवगछिया की और से भगालपुर की और मोटरसाइकल बीआर 10 एल 8931पर सवार दो युवक जा रहे थे इसी दौरान नवगछिया के तेतरी जीरोमाइल चौक के पास ट्रक ने मोटरसाइकल को जोरदार धक्का मार दिया जिससे मोटरसाइकल चालक भगालपुर के आदमपुर निवासी चंद्रकिशोर मिश्रा के 32 वर्षिय पुत्र सौरव मिश्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

वहीं दूसरे की स्थिति को गंभीर देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों द्वारा इलाज के लिए भगालपुर मायागंज ले गए. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहाँ देर शाम तक परिजन नहीं पहुचे थे. थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांसु ने बताया कि घायल का पता नहीं चल पाया है मायागंज अस्पताल में घायल की खोज की जा रही है.

वहीं ट्रक के चालक को पकड़ लिया गया है. इसके अलावा ट्रक व मोटरसाइकल को कब्जे में ले लिया गया है. इसके अलावा घटना की जानकारी मिलने पर नवगछिया एसपी पंकज कुमार सिन्हा भी घटनास्थल पर पहुचे और घटना की जानकारी ली.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *