
Total Downloads: 165
नारायणपुर :प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर बलाहा में रविवार को दो दिवसीय शिवगुरू परिचर्चा का उद्घघाटन प्रखंड प्रमुख रिंकु यादव ने दिपप्रज्वलित कर किया. जिसमें अतिथि द्वारा भगवान शिव के मुर्ति पर पुष्प अर्पित कर शिवगुरू परिचर्चा का शुभारंभ किया गया, आयोजन समिति के संयोजक सुबोध गुरु भाई ने बताया कि खगड़िया, पटना, अयोध्या, कटिहार, बरौनी, बिहपुर,भागलपुर सहित अन्य जगहों के कथावाचक के सान्निध्य में शिव परिचर्चा में प्रवचन व गायकों द्वारा पेश किया जाएगा आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन यादव ने बताया परिचर्चा में नारायणपुर शाहपुर चौहद्दी मधुरापुर नवटोलिया मौजमा गनौल भ्रमरपुर सहित सीमावर्ती इलाकों खगडिया व मधेपुरा जिले के श्रद्धालु की भीड़ उमड़ पड़ी मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव, उपसरपंच अमरेंद्र यादव उर्फ बाबुसाहब गुडडू यादव, मनोज यादव, शिक्षक रमेश कुमार पप्पू यादव, गब्बर यादव, अमरजीत, समरजीत कुमार, सुमन यादव सहित अन्य मौजूद थे.
