नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना निवासी युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष दिलखुश कुमार यादव के विरुद्ध मधेपुरा जिले के सिंघेशवर थाना अंतर्गत पटोरी निवासी राजीव कुमार ने अपने भाई आर्मी के जवान रौशन कुमार की पुत्री की शादी के लिए उपहार स्वरूप तीन लाख इक्यावन हजार रुपये देने के उपरांत शादी के दो दिन पहले दहेज में सोना और रूपये की मांग का आरोप लगाया साथ ही युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष दिलखुश कुमार यादव एवं छोटे भाई आशीष कुमार यादव,पिता सोनेलाल यादव के विरुद्ध रूपये की मांग करने पर जान मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए
Total Downloads: 86
प्राथमिकी दर्ज की है.थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि लड़की पक्ष नारायणपुर प्रखंड के जनप्रतिनिधि से सहयोग लेकर रूपया वापस दिलाने की कोशिश की परंतु लड़का पक्ष रूपये वापस करने से मुकड गया मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनि दयाशंकर राय को अनुसंधानकर्ता बनाया गया है जाॅचोपरांत कायॆवाई की जाएगी वहीं लड़की पक्ष के राजीव कुमार ने बताया कि शादी से पुवॆ सोना और रूपया ज्यादा मांगने व भाई फौज में रहने को लेकर भतीजी की शादी दुसरे जगह तारीख मुक्करर के दिन शादी कर दी गई. वहीं लड़का युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष दिलखुश कुमार यादव ने बताया कि दुसरे के बहकावे में आकर अन्यत्र जगह पर लड़की की शादी कर दी गई और मेरा गाड़ी सहित अन्य लाखों रुपये की क्षति हुई साजिश के तहत दोषारोपण लगाकर बदनाम कर राजनीति का रूप दे रहा है ।
