नारायणपुर: प्रखंड के मध्य विद्यालय नारायणपुर में अभाविप नगर मंत्री पंकज कुमार के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी का मंगलवार के रात्रि आठ बजे  पुतला दहन किया । प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुमित कुमार यादव ने कहा कि  एमटीएस प्रश्न पत्र का लीक होना राज्य सरकार की शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल बताने के लिए काफी है।

अभाविप नेता प्रमोद कुमार ने कहा कि सत्र 2017-18 का प्रथम मासिक परीक्षा हो गया बिना पुस्तक मिलें बिना पुस्तक पढ़े सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विधार्थियो के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया जा रहा है इसका मैं कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे ।अगर सुधार नहीं हुआ तो अभाविप कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेगा । मौके पर अजय कुमार रविदास , खेल प्रमुख दिलखुश ,क्षीतिज , नीतिश ,पान्डव ,रोशन , विक्की ,सौरव इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *