फाइल फोटो

नवगछिया : बुधवार को नवगछिया अनुमंडल सभागार में नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश की अद्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ रासन किरासन को लेकर बैठक की गयी. बैठक में एसडीओ द्वारा कहा गया कि 30 जून तक राशन कार्ड को आधार से जोड़ना है जोड़ना है जिसके लिए सभी उपभोक्ता अपने अपने आधार कार्ड को पंचायत के टोला सेवक को जमा कर अपने राशन कार्ड को आधार से जोड़ने का काम पूर्ण कर लें अन्यथा 30 जून के बाद जिस उपभोक्ता काका राशन कार्ड आधार से नहीं जुड़ा होगा उसे राशन नहीं मिलेगा. वही बैठक में कम राशन अधिक मूल्य पर देने की बात भी जनप्रतिनिधियों द्वारा कही गई.

वही जन वितरण प्रणाली की दुकान के बाहर रेट कार्ड नहीं लगाने की भी जानकारी एसडीओ को दी. गई बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने एसडीओ को बताया कि कई जगहों पर राशन कार्ड उपलब्ध नहीं हो पाया है जिन्हें राशन कार्ड मिलना चाहिए उन्हें राशन कार्ड नहीं दिया गया है. साथ ही किरासन तेल में भी डीलरों द्वारा कम सामान दिया जा रहा है.

वही नवगछिया एसडीओ आदित्य प्रकाश ने बताया कि अब तक आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़ने का काम विभिन्न प्रखंडों में चल रहा है जिसमें नवगछिया प्रखंड में 53 प्रतिशत, गोपालपुर में 52 प्रतिशत, इस्माइलपुर में 50%, रंगरा में से 40%, खरीक में 38 प्रतिशत, बिहपुर में 51 प्रतिशत, नारायणपुर में 40%, का काम पूरा कर लिया गया है. बाकी बचा कार्य 30 तारीख तक पूरा कर ले. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि माता-पिता कानून के तहत जिन घरों में बूढ़े बुजुर्ग मां बेटे से अलग रहते हैं और उन्हें राशन कार्ड की कोई सुविधा नहीं है वैसे बुजुर्गों को चिन्हित कर माता-पिता कानून के तहत राशि देने की बात कही.

बैठक में नगर अध्यक्ष प्रीति कुमारी, नवगछिया जिला परिषद नंदनी सरकार, रंगरा जिला परिषद शबाना आजमी, विधायक प्रतिनिधि अशोक दादा, गोपालपुर प्रमुख मुकेश सिंह, जिला परिषद कुमकुम देवी सहित कई कार्य जन प्रतिनिधि मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *