नारायणपुर : प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के वार्ड संख्या 12 के मुस्लिम टोला नारायणपुर में 35 वर्षिय महिला को पड़ोस के हि 15 वर्षिय युवक के साथ प्यार परवान पर चढ़ने का मामला प्रकाश में आया है.ग्रामीणों के अनुसार नारायणपुर निवासी मो.कारे की शादी 17 वर्ष पुर्व जैनब खातून से हुई थी.इस दौरान दोनों को एक भी बाल बच्चा नहीं हुआ.मो.कारे दिल्ली में राज मिस्त्री का काम करता है दोनों पति पत्नी के बीच 17 वर्ष के दौरान कभी बिवाद नहीं हुआ.दोनों आपस में एक दुसरे से बहुत प्यार करते थे.

ढाई वर्ष पुर्व पड़ोस के ही 16 वर्षिय युवक मो.शाबीर को मजदुरी के लिए दिल्ली साथ ले गए जहाँ पति पत्नी के अलावा शाबीर को भी बच्चा समझकर साथ में रखने लगा. कारे दिल्ली में मकान बनाने का ठिकेदारी के कारण लोभवश पत्नी को घुमने के लिए अजमेर शरीफ, कुतुबमीनार सहित अन्य जगहों पर शाबीर के साथ भेज दिया करता था.इस दौरान दोनों में नजदीकी बढी और एक दुसरे के करीब हो गए और दिल लगा बैठे प्यार परवान चढने लगा

इसी बीच दिल्ली से ढाई वर्ष बाद तीनों नारायणपुर अपने घर आया तो मो.कारे के परिजनों को रात दिन शाबीर का घर में आना जाना नगावार गुजरने लगा तो आसपास के लोगों ने बिरोध कर महिला के पति को डांट फटकार लगाई.महिला ने खुली चुनौती दे डाली जिसको लेकर पति पत्नी मामले को लेकर ग्राम कचहरी बलाहा पहुंची जहाँ महिला ने शाबीर के साथ पति के सामने जीने मरने की बात कही दुसरी और पति बोला कि उसके साथ खुशी से तुम रहो लेकिन मैं भी तुम्हारे साथ ही रहुंगा मुझे कोई एतराज नहीं हैं

ग्राम कचहरी से मामला लेकर सरपंच उपसरपंच पंच के साथ उनके घर पहुंचे व तीनों परिवार को समझाने का प्रयास किया.और कहा तीन घर क्यों बर्बाद कर रहे हो आपस में सोचने व बिचार करने का समय देकर शनिवार की संध्या पंचायत का निर्णय हुआ मामले को लेकर ग्रामीणों के तनाव पुर्ण माहौल देखा गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *