नवगछिया: सांवरिया सरकार नवगछिया द्वारा पंचम श्री श्याम वार्षिक महोत्सव के द्वितीय दिन मारवाड़ी विवाह भवन से बड़ी धूमधाम से गाजे बाजे ढोल नगाड़े नृत्य नाटिका के साथ महा छप्पन भोग यात्रा निकाली गई जो धर्मशाला से निकलकर मेन रोड होते हुए दुर्गा मंदिर रोड होते हुए नृत्य नाटिकाओं के साथ नृत करते हुए बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी पहुंची जहां पर छप्पन भोग लिए महिलाओं ने अपना 56 भोग बाबा को अर्पित किया

उसके बाद छलिया का भेष बनाया श्याम चूड़ी बेचने आया भजन पर सभी महिलाओं ने नित्य नाटिका के संग नृत्य किया पूरा नवगछिया बाजार श्याम भक्ति में डूबा हुआ था शाम को निशा द्वेदी (भोपाल) आकाश परिचय( गिरिडीह) आयुष परिचय( सिलीगुड़ी) आयुष मोदी (कोलकाता) तरुण मादोलिया (दरभंगा) युवराज भारद्वाज (नवगछिया) द्वारा श्याम के भजनों पर श्याम भक्तों को खूब झूमाया गया इस कार्यक्रम में श्याम भक्त मंडल श्याम सेवा मित्र श्याम दीवाने महिला जागृति शाखा दादी मंडली ने भी अपना सहयोग प्रदान किया

कार्यक्रम को सफल बनाने में सांवरिया सरकार के समीर गुप्ता पारस खेमका राज चौधरी यशराज केडिया गौरव यादुका शिवम मावंडिया अशोक केडिया रंजीत जयसवाल राहुल यादुका राज चौधरी मयूर केजरीवाल आदि लगे हुए थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *