img-20170102-wa0005

नवगछिया: सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे भवन्तु निरामयः को चरितार्थ करते हुए पंचमुखी बालाजी धाम नवादा में हर साल की भांति इस साल भी ब्रह्माण्ड के समस्त प्राणी के सुख ,शांति और समृद्धि के लिये हवन कार्यक्रम पुरे धूमधाम से सम्पन्न हुआ। पिछले पांच वर्षों से अनवरत इस पुनीत कार्य में नवगछिया नगर और स्थानीय नवादा के आस-पास के ग्रामवासी शामिल होते हैं। मन्दिर में कार्यक्रम के संयोजक शंकर बाबा ने बताया की इस हवन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समस्त लोगों के लिये नववर्ष के शुभागमन पर सुख,शांति की मंगल कामना है। उन्होंने बताया की इस पुनीत कार्य में कई वर्षो से मुख्य यजमान बिक्रम भुडोलिया सपरिवार और सैकड़ों श्रद्धालुगण पिछले कई वर्षों से शामिल होते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *