Total Downloads: 49
नारायणपुर – प्रखंड के विभिन्न गांवों में नववर्ष को लेकर बच्चों युवा एवं युवतियों में उत्साहजनक माहौल रहा. 12 बजे के बाद ही फटाके छोड़ नववर्ष के आगमन का स्वागत किया। साथ ही सोशल मीडिया एवं फेसबुक सहित मोबाइल फोन पर एक दुसरे को नववर्ष की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया. नयासाल को लेकर महिलाएं, युवतियों सहित युवाओं ने भी स्नानादि व पुजा अर्चना कर नववर्ष का शुभारंभ किया. गंगा व कोसी नदी के पार दियारा क्षेत्र में युवाओं व बच्चों की टोली ने वनभोज का लुत्फ उठाया. चिकन, मटन के दुकानों पर सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ देखी गई. दुकानदार उदय चिकन सेंटर के संचालक ने कहा अन्य वर्षों की भांति दुकानों में ग्राहकों की भीड रही. नववर्ष के मौके पर धुप ने अपनी रोशनी बिखेर ऑनंद को इन्जॉय करने में दुगाना मजा लाया.

