नवगछिया – नवगछिया में अधिकृत सब्जी मंडी से चोरी छिपे मिट्टी ढुलाई कर सब्जी मंडी को उजार देने के मामले में आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बुधवार को नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी को एक लिखित आवेदन देकर मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

श्री यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कहा है कि इसी वर्ष आरक्षी अधीक्षक महोदय एवं अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया के द्वारा दिये गये निर्देश पर नवगछिया बाजार में लगातार लग रहे भयंकर जाम से मुक्ति पाने हेतु नवगछिया रेलवे मालगोदाम के पूरब नगर परिषद नवगछिया एवं रेल प्रशासन के सहयोग से नया सब्जी हाट बनाने हेतु सैकड़ों टेलर मिट्टी डालकर ईटा सोलिंग करवाया गया था और वहाँ पर सब्जी विक्रेताओं को लॉटरी लगा कर जगह दिया गया था.

जहाँ महीनों तक सब्जी हाट चला, लेकिन कोरोना की दुसरी लहर आने पर भीड़ कम करने हेतु ठेला पर घुम-घुम कर सब्जी वाले का सब्जी बेचने का निर्देश प्रशासन द्वारा दिया गया था. जिसके कारण उक्त सब्जी हाट खाली पड़ा हुआ था.

श्री यादव ने कहा कि रेलवे के एक ठिकेदार के द्वारा मध्य रात्री में जेसीबी मशीन द्वारा ईटा सोलिंग सहित मिट्टी को काटकर, दर्जनों ट्रेक्टर मिट्टी को काटकर नवगछिया रेलवे स्टेशन के दक्षिणी पार प्लेटफार्म पर बने ओवर ब्रीज के एप्रोचिंग रोड को बनाने हेतु गिरया गया. श्री यादव ने दोषी ठिकेदार एवं उसमें संलिप्त लोगों पर अबिलम्ब त्वरित कानूनी कार्यवाई करने की मांग की है और अधिकृत जगह पर सब्जी मंडी लगवा कर नवगछिया के स्थानीय लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने की भी मांग की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *