नवगछिया। अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल और एसडीपीओ दिलीप कुमार की उपस्थिति में सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों की बैठक की गई। बैठक में भूमि विवाद के साथ-साथ अतिक्रमण और अवैध खनन पर चर्चा हुई।
Total Downloads: 102
बैठक में हर शनिवार को थाना में अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष की उपस्थिति में होने वाली भूमि विवाद की समस्या के निराकरण पर भी चर्चा हुई एवं थानाध्यक्ष एवं सीओ को भूमि विवाद के निष्पादन में गाइडलाइन भी दिया गया। बैठक में गंगा कोसी में होने वाले अवैध खनन को बंद करने के लिए सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया। एसडीओ ने कहा कि अवैध खनन किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए। अगर अवैध खनन की शिकायतें मिलती है तो कार्रवाई की जायेगी।
विभिन्न अंचलों में जितने भी अतिक्रमण के मामले पेंडिंग हैं। उसे तत्काल निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि बिहपुर, नवगछिया सहित कई अंचलों में अतिक्रमण वाद के कई मामले पेंडिंग हैं। सभी सीओ एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि जहां-जहां भी अतिक्रमण है। उसे तत्काल हटाकर पेंडिंग मामले का निष्पादन किया जाए। बैठक में सभी सीओ एवं थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

