बिहपुर । बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरपाड़ा पूरब पंचायत के भ्रमरपुर वार्ड दो में मंगलवार की सुबह गोली लगने से कांड की घटना में रमण झा के 20 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार गंभीर रूप घायल हो गया। सूरज को परिजन और ग्रामीण ने इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को काफी गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने मायागंज रेफर कर दिया। सूरज को गोली उसके मुंह और नाक के पास लगी थी।

बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पदाधिकारी को दलबल के साथ भ्रमरपुर भेजा गया। वहीं गोलीकांड में घायल युवक का मायागंज में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूरज का मंगलवार की सुबह अपने चचेरे भाई के साथ आपसी किसी बात को लेकर मारपीट हो रही थी।

इसी मारपीट में सूरज का पिता रमण झा शामिल हो गया। इसी बीच गोली चली जो सूरज के मुंह में जा लगी और वह वहीं पर गिर गया। वहीं गोली किसने चलाई। इस पर परिजन कुछ भी बताने से परहेज करते रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में किसी प्रकार आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घायल का इलाज जारी है। मामले में पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई करेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *