मटुकनाथ और जूली शायद आपको ये नाम जरूर याद हो। प्रोफेसर मटुकनाथ और उनकी स्टूडेंट जूली के बीच 30 साल का अंतर था। दोनों को अपनी लव लाइफ के लिए काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा था। बावजूद दोनों ने एक-दूसरे का बखूबी साथ दिया। फिलहाल, दोनों ने शादी नहीं की, पर राजी-खुशी लिव इन में हैं। कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी…

– पहली बार क्लासरूम में दोनों की मुलाकात हुई थी। 2004 में मटुकनाथ ने एक कैंप लगाया था, जिसमें जूली भी पहुंची थी।
– इसी दौरान दोनों में बातचीत शुरू हुई थी। दोनों के बीच फोन पर घंटों बातें भी होती थी।

जूली ने किया था प्रपोज

– प्रोफेसर की स्टूडेंट रही जूली ने उन्हें प्रपोज किया था। मटुकनाथ के मुताबिक, एक दिन जूली का फोन आया और उसने कहा कि वो मुझे पसंद करती हैं और मुझसे शादी करना चाहती हैं।
– हालांकि, इसके बाद मटुकनाथ ने जूली को समझाया कि ये पॉसिबल नहीं है। उन्होंने बताया, वे पहले से शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। पर धीरे-धीरे मटुक भी जूली से प्यार करने लगे।
– जानकारी के मुताबिक, 60 साल के मटुकनाथ बिहार के भागलपुर में एक ‘प्रेम पाठशाला’ का निर्माण करवा रह हैं।
– मटुकनाथ ने बताया कि उनके पटना स्थित घर से उन्हें लगभग 40 हजार रुपए किराया मिलता है, जो गुजारा करने के लिए काफी है।
– उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रोजेक्ट पर वे अबतक 10 लाख रुपए खर्च कर चुके हैं।

2006 में शुरू हुई थी मुश्किलें

– जूली के साथ प्रेम-प्रसंग की वजह से 15 जुलाई, 2006 को पटना यूनिवर्सिटी ने मटुकनाथ को बीएन कॉलेज के हिंदी डिपार्टमेंट के रीडर पद से सस्पेंड कर दिया था।
– बाद में 20 जुलाई, 2009 को उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। इतना ही नहीं उनकी लव स्टोरी पूरे देश में चटखारे लेकर सुनाई जाने लगी। उनके खिलाफ कई तरह के आरोप भी लगाए गए।
– पूरा जमाना उनकी मोहब्बत का दुश्मन बन गया था। कहते यह भी हैं कि इसे लेकर प्रोफ़ेसर के साथ उनके रिश्तेदारों ने मारपीट की, समाज ने उनके ऊपर फब्तियां कसी।
– उधर, मटुकनाथ की पत्नी को जब उनकी लव स्टोरी की खबर लगी तो उन्होंने दोनों को जेल भिजवा दिया था। एक समय तो ये मामला मीडिया की सुर्खियां बन गया था।
– हालांकि, जेल से छूटने के बाद दोनों की लाइफ सामान्य हो गई और फिलहाल दोनों लिव-इन में हैं। फिलहाल मटुकनाथ पटना यूनिवर्सिटी में हिंदी के विभागाध्यक्ष हैं।

वेलेन्टाइन डे पर जूली को गिफ्ट की थी कार

– मटुकनाथ को काफी साल नौकरी से बर्खास्तगी झेलनी पड़ी थी। हालांकि, 2013 में 13 फरवरी को पटना यूनिवर्सिटी ने मटुकनाथ को पिछले पांच साल के एरियर का 20 लाख रुपए दिया था।
– उन्होंने उस पैसे से अगले दिन यानी 14 फरवरी को कार खरीद कर जूली को गिफ्ट किया था। मटुक को करीब 16 लाख रुपए मिले थे।
– चार लाख टैक्स के तौर पर काट लिए गए थे। बता दें कि तब मटुकनाथ का ये गिफ्ट इंटरनेशनल मीडिया की सुर्खियां बन गया था।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *