नवगछिया : संपूर्ण वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष वैश्य पुत्र रवि रंजन ने प्रदेश कमिटी के निर्णय पर नवगछिया के भाजपा के पूर्व प्रवक्ता राजेश मणि जी भागलपुर प्रमंडलीय अध्यक्ष एवं व्यवसायी सह समाजसेवी शंकर प्रसाद साह को सम्पूर्ण वैश्य समाज के भागलपुर प्रमंडलीय महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया ।

मनोनयन पत्र मिलते ही राजेश मणि जी ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि मुझे जो यह जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वाहन बखूबी से करने का प्रयास करूंगा ।

इन दोनों के मनोनयन पर प्रदेश संरक्षक सुरेश भगत, प्रदेश महामंत्री सह विहिप के अध्यक्ष प्रवीण भगत, उपाध्यक्ष पंकज कुमार भारती, सचिव राम कुमार साहु, प्रवक्ता सुभाष चन्द्र वर्मा सोनी, सम्पूर्ण वैश्य समाज नवगछिया जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह, युवा अध्यक्ष हिमांशु भगत, डाॅ संदीप गुप्ता,भाजपा के नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल , शिव पंसारी, दिपक भगत, अशोक गुप्ता, मुकेश गुप्ता, धर्मेन्द्र साह,विशाल गुप्ता, विवेकानंद साह, गायक मिथुन महुआ मदेशिया समेत अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त की ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *