नारायणपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में सोमवार से दो दिवसीय संकुल स्तरीय कबड्डी, योगा और वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्‌घाटन नारायणपुर की बीडीओ खुशबू कुमारी, बिहपुर की बीपीआरओ काजल कुमारी, पीटीसी सदस्य महेन्द्र प्रसाद सिंह, स्कूल के प्राचार्य रोशन लाल ने दीप जलाकर की। प्रतियोगिता में 17 जिलों से कटिहार संकुल के 179 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

मुख्य अतिथि खुशबू कुमारी ने कहा कि खेलों से बच्चों के बीच सहयोग की भावना का विकास होता है। खेलकूद से बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। विद्यालय के मैदान में खेल के प्रति बच्चों में उत्साह देखते ही बन रहा था। प्राचार्य ने कहा कि सभी प्रतिभागी को खेल की भावना से हर खेल को बेहतर तरीके से खेलना चाहिए।

काजल कुमारी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के उप प्राचार्य एसके चौधरी ने टीम व प्रतिभागियों का अभिनन्दन किया। मौके पर खेल शिक्षिका ज्योति चौधरी सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *