बिहपुर । नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में मंगलवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय कबड्डी, योग और वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन हुआ।

यह प्रतियोगिता 17 जिलों के कटिहार संकुल के 179 प्रतिभागियों के बीच हुई। मुख्य अतिथि शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय नगरपारा के प्राचार्य डॉ.दीपक कुमार ने कहा कि खेलकूद से छात्रों को अपने आत्मसम्मान, सामाजिक कौशल और आत्मविश्वास को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। चयनित कबड्डी की 36 छात्राएं समस्तीपुर, वॉलीबाल की 24 छात्राएं एवं योग की 15 छात्राएं बर्दवान के लिए 25 जुलाई को रवाना होंगी।

प्राचार्य रोशन लाल ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य विकसित होता है। विद्यालय की खेल शिक्षिका रग्बी की राष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योति चौधरी ने कार्यक्रम को सफल बनाया। लखीसराय के 15, सीतामढ़ी की आठ, अररिया और बेगूसराय की सात-सात, पूर्णिया की छह, भागलपुर की पांच, समस्तीपुर, बांका और मधुबनी की चार-चार छात्राओं का आगे के लिए चयन किया गया है। विद्यालय के उप प्राचार्य एसके चौधरी ने चयनित प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *