नवगछिया| बिहार योगा संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय 12वीं बिहार राज्य योगा प्रतियोगिता का आयोजन छपरा में 10 अगस्त से होगा। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शुक्रवार को जिला जूनियर योगा टीम नवगछिया से छपरा रवाना हुई।

इस अवसर पर संघ के संयोजक सह कोच घनश्याम प्रसाद, नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, महिला क्रिकेट सचिव कंचन सिंह, संजय कुमार आदि उपस्थित थे। जूनियर टीम में हिमांशु कुमार, आदित्य कुमार, अनुराग कुमार, रवि किशन कुमार, संभव कुमार, अनुज कुमार शामिल हैं। टीम के कोच धर्मचंद भगत हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *