नवगछिया : नवगछिया में शादी के नाम पर लूटने का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के जीरन गांव से नवगछिया शादी करने आए लड़का और उसके मौसेरे भाई को चाकू का भय दिखाकर 50 हजार रुपए लूट लिए गए।

Whatsapp group Join

मध्य प्रदेश के जीरन गांव से शादी के लिए भगवती लाल अपने मौसेरे भाई गोपाल चौधरी के साथ ट्रेन से रविवार को भागलपुर दोपहर करीब 3 बजे पहुंचा था। वहां से टेंपो से नवगछिया पहुंचा। इसके बाद दलाल अजय कुमार ने शादी के लिए लड़का को कपड़े व अन्य सामान खरीदने के लिए कहा।

खरीदारी के बाद नवगछिया के शिव मंदिर में लड़की सोनी कुमारी और उसकी मां सहित दो अन्य लोग मंदिर पहुंचे। मंदिर में सोनी कुमारी और भगवती लाल की शादी कराई गई। इसके बाद दलाल ने उसके मौसेरे भाई से चाकू दिखाकर 50 हजार रुपए ले लिए और भाग गया।

उसके बाद लड़का अपने मौसेरे भाई के साथ रात करीब 11 बजे नवगछिया स्टेशन पहुंचा और डायल 112 की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इसी दौरान लड़की की मां को नवगछिया बाजार से पुलिस ने हिरासत में लिया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *