बिहपुर । प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वर धाम में बुधवार से भादो पूर्णिमा तिथि पर भादो महोत्सव मेला शुरू हो गया। उद्घाटन मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक कुमार शैलेन्द्र ने मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सह सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय, कोषाध्यक्ष सह पंसस विमल शर्मा व मुखिया प्रतिनिधि नरेश चौधरी के साथ किया।

बुधवार को सुबह से ही बाबा मंदिर में जलार्पण करने के लिए श्रद्धालुओं भीड़ सुबह से शाम पांच बजे तक अनवरत जारी रही। मेले का समापन बीस अक्टूबर को होगा।

मंदिर ठाकुरबाड़ी के महंत राजेंद्र दास जी महाराज व ग्रामीण डब्लू राय व गोपाल चौधरी ने बताया कि भादो मेले में 15 जिलों से श्रद्धालु जलार्पण करने पहुंच रहे हैं। मेले की व्यवस्था में मृत्युंजय पाठक, विलाश कुमर, विजय राय, किशो राय, सुधीर पासवान, चंदन चौधरी, विलाश झा, गंगा साह, पन्ना, चंदन चौधरी, कुंदन व पल्लव आदि समेत ग्रामीण नवयुवक सक्रिय नजर आए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *