नवगछिया बाढ़ में डूबा हुआ है। हाल यह है कि मंदिर से लेकर स्कूल तक पानी अभी भी भरा हुआ है। रंगरा में दशहरा मेले का आयोजन नहीं हो पाएगा, क्योंकि प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर परिसर में कमर भर से ज्यादा पानी है। यहां प्रतिमा स्थापित करना पूजा समितियों के लिए बेहद मुश्किल है। लोगों के चेहरे पर उदासी है। इलाके के लोग अब मईया से गुहार लगा रहे हैं कि इस आपदा से कैसे निपटा जाए? लोगों का कहना है कि पूजा पाठ तो कर लिया जाएगा, लेकिन अब आगे मईया ही जाने कैसे आपदा से निपटा जाए।

बता दें कि जिले के कई निचले इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है। कई गांव के स्कूल, सामुदायिक भवन के साथ-साथ कई मंदिर भी जलमग्न है। हाल यह है कि रंगरा के पंचायत का सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में हर वर्ष भव्य मेला और संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन होता था, लेकिन इस बार पानी होने की वजह से लोग परेशान और चिंतित है। इस बार मेला कैसे लगेगा और संस्कृति कार्यक्रम कैसे होगा।

जलस्तर में वृद्धि के कारण समस्या

बता दें कि गंगा और कोसी के जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण इलाके को पूरी तरह चपेट में ले लिया था। पूजा समिति के कार्यकर्ताओं का कहना है कि माता की पूजा में कोई दिक्कत नहीं होगी।

माता की पूजा विधिवत जैसे होती है। ठीक उसी प्रकार की जाएगी। लाके में मेला नहीं लगने के कारण पूरी तरह सुना पड़ा हुआ है।

पानी में घुसकर मंदिर तक आते

स्थानीय, खगेंद्र ने बताया कि माता जी की कृपा है। हम लोग पानी में चलकर ही मंदिर पहुंचते हैं। माता जो चाहेंगी वही होगा। हम लोग कुछ नहीं कर सकते हैं। मंदिर परिसर में पूरा पानी भरा हुआ है। माता जी जो चाहेंगे अब वही होगा।

पूजा समिति के सदस्य अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हम लोग श्रद्धालुओं पर निगरानी रखते हैं कि गड्ढे में ना चले जाए। पूजा समिति के कई और सदस्य हैं जो सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगे हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि तन मन धन से वह पूजा करें। मंदिर प्रांगण में कमर भर से ज्यादा पानी है।

स्थानीय आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि हर रोज हम पूजा करने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन इस बार मंदिर में पानी रहने की वजह से श्रद्धालु काफी संख्या में नहीं पहुंच रहे हैं। एहतियात के तौर पर मंदिर प्रशासन लगा हुआ है। आने वाले श्रद्धालुओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। हम लोगों से अपील करेंगे कि आप जहां भी हैं। वहीं से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आराधना करें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *