नवगछिया : शक्तिपीठ कहे जानेवाली मां दुर्गा तेतरी के प्रांगण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गतिविधि सेवार्थ विधार्थी के माध्यम से तीन दिवसीय सेवा शिविर में लगे सभी कार्यकर्ताओं को तेतरी मेला कमेटी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया और सभी कार्यकर्ताओं को प्रसाद वितरण किया गया।

अभाविप प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि लगातार नौ वर्ष मेला में सफलतापूर्वक सेवा कार्य किए जाने पर सम्मान मिला है।

तेतरी दुर्गा मेला कमेटी के अध्यक्ष रमाकांत राय ने बताया कि अभाविप कार्यकर्ताओं ने जो निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य किए और मेला को सजाने में अपना अहम योगदान दिए हैं, हम सभी मेला कमेटी सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *