बिहपुर प्रखंड के झंडापुर ईमली चौक पर से ई-रिक्शा चालक स्कूली बच्चे को लेकर चंपत हो गया है। मामला शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे की है। इसको लेकर आठ वर्षीय बालक दिव्यांश राज उर्फ गोलू के पिता झंडापुर निवासी दीपक कुमार पोद्दार ने झंडापुर थाने में आवेदन दिया है।

आवेदन में बताया कि रोज की तरह मेरा मड़वा गांव निवासी स्टाफ अमन मेरे पुत्र गोलू को बिहपुर स्थित निजी स्कूल से लेकर झंडापुर ईमली चौक पर पहुंचा। जहां उसने गोलू को एक ब्लू रंग की ई-रिक्शा में बैठाया। उस ई-रिक्शा में पहले से ही तीन महिलाएं बैठी थी। जिसके पीछे-पीछे वह भी अपनी साइकिल से जाने लगा।

ई-रिक्शा की गति तेज होने के कारण वह आगे चला गया। जब मेरा स्टाफ घर आया तो पता चला कि गोलू तो घर आया ही नहीं है। आवेदन में बालक के पिता ने ई-रिक्शा चालक द्वारा बहला फुसलाकर उसके बच्चे को अगवा कर लेने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने बताया कि कार्रवाई शुरू कर दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *